सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया 1.14 करोड़ रुपये का माइक्रो एलईडी टीवी, जानें इसकी खूबियां
इसमें मल्टी व्यू सुविधा भी है जो 120 एफपीएस तक के 4K रिजॉल्यूशन में चार अलग-अलग एंगल से कंटेंट देखने की सुविधा देता है।

विस्तार
ग्लोबल टेलीविजन ब्रांड सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपने अल्ट्रा-लग्जरियस माइक्रो एलईडी टीवी (Samsung Micro LED TV) को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी की कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। इसके साथ 110 इंच स्क्रीन साइज मिलता है। Micro LED TV में कई नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलते हैं। सैमसंग का दावा है कि यह अल्ट्रा-लग्जरियस पेशकश, अपनी अभूतपूर्व सुविधाओं और नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी के साथ टेलीविजन उद्योग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। चलिए जानते हैं सैमसंग टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
सैमसंग माइक्रो एलईडी टीवी को 1,14,99,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Samsung Micro LED TV को आज से ही भारत के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और सैमसंग.कॉम से खरीदा जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि इस माइक्रो एलईडी टीवी में 24.8 मिलियन माइक्रोमीटर-आकार के अल्ट्रा-स्मॉल एलईडी हैं, जिनका आकार बड़े आकार के एलईडी के दसवें हिस्से के बराबर है। ये सभी माइक्रो-एलईडी अलग-अलग ऐसी लाइट और कलर उत्पन्न करते हैं, जिनसे बेहतरीन डेप्थ, वाईब्रैंट कलर्स को अत्यधिक क्लियर और कंट्रास्ट के साथ बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। पृथ्वी पर दूसरी सबसे कठोर मैटेरियल सफायर मटेरियल से बने ये माइक्रो एलईडी सबसे शानदार कलर एक्सपीरियंस का दावा करते हैं।