जापान ने बनाया दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर, अमेरिका और चीन को छोड़ा पीछे

जापान ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर तैयार कर लिया है। इस सुपरकंप्यूटर का नाम Fugaku है जिसमें 48 कोर A64FX चिप लगा है। साथ ही यह दुनिया का पहला सुपरकंप्यूटर है जिसमें ARM प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसे टॉप500 की लिस्ट में जगह मिली है।
Fugaku ने 415.5 पेटाफ्लॉप्स का परिणाम दिया है जो कि आईबीएम के समिट (Summit) सुपरकंप्यूटर के मुकाबले 2.8 गुणा ज्यादा है। बता दें कि आईबीएम समित दुनिया का दूसरा सबसे सुपरकंप्यूटर है। Fugaku ने कई टेस्ट भी टॉप रैंकिंग हासिल की है जिसमें ग्राफ 500, HPL-AI और HPCG टेस्ट शामिल हैं।
आमतौर पर सुपरकंप्यूटर की लिस्ट में अमेरिका और चीन का ही दबदबा रहता है लेकिन इस बार जापान ने बाजी मार ली है। पिछले नौ सालों में Fugaku जापान का पहला सुपरकंप्यूटर है जिसे Top500 में पहली जगह मिली है।
इस लिस्ट में 226 चाइनीज सुपरकंप्यूटर, 114 अमेरिकी और 30 जापान के हैं। बता दें कि टॉप 500 एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है प्रत्येक छह महीने में सुपरकंप्यूटर्स की रैकिंग जारी करती है। Fugaku अगले साल से काम शुरू करेगा। कहा जा रहा है इसका इस्तेमाल कोरोना को लेकर होने वाले रिसर्च में भी होगा।
- Belkin ने भारत में पेश किया नया वायरलेस चार्जर, मिलेगा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
- महंगे इंटरनेट से हैं परेशान? सरकार जल्द दे सकती है बड़ा तोहफा
- 30 जून से पहले जरूर करा लें आधार को पैन कार्ड से लिंक, नहीं तो लग सकता है 10,000 रुपये का तक का जुर्माना
- Gionee ने भारत में लॉन्च की तीन नई धांसू स्मार्टवॉच, जानें कीमत