Samsung Galaxy Tab S6 Lite हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा एस-पेन का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jun 2020 01:27 PM IST
सार

Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 4जी और वाई-फाई दोनों का है सपोर्ट

27,999 रुपये है शुरुआती कीमत

मिलेगा 3डी ऑडियो एक्सपेरियंस

विज्ञापन
Samsung Launches the Stylish Galaxy Tab S6 Lite in India know price and specifications
Samsung Galaxy Tab S6 Lite - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने भारत में अपना नया टैबलेट Galaxy Tab S6 Lite लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Tab S6 का लाइट वर्जन है। नए टैब में भी पुराने की तरह बॉक्स में एस-पेन मिलेगा। Galaxy Tab S6 Lite की बॉडी मेटल है और इसे खासतौर पर बच्चों और छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। टैब के साथ मिलने वाला एस-पेन मल्टीटास्किंग और इसका वजन महज 7.03 ग्राम है। एस-पेन की चार्जिंग के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह टैब में ही चार्ज हो जाएगा।

    Galaxy Tab S6 Lite की स्पेसिफिकेशन

    इस टैब में 10.4 इंच की डिस्प्ले है। टैब का वजन 467 ग्राम है। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए एकेजी सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस 3डी साउंड का भी सपोर्ट है। इस टैब से आप कॉलिंग और मैसेजिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसमें वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी का भी सपोर्ट है। बच्चों के लिए इसमें कई सारे एप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस टैब के लिए सैमसंग ने नेटफ्लिक्स और स्पॉटिफाई से भी पार्टनरशिप की है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत की बात करें तो इसकी कीमत सैमसंग ने 31,999 रुपये रखी है। इस कीमत में आपको एलटीई वर्जन मिलेगा, जबकि सिर्फ वाई-फाई वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसके साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं जैसे- 11,900 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी बड्स प्लस आपको सिर्फ 2,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 4,999 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी टैब एस6 लाइट बुक कवर 2,500 रुपये में मिलेगा। टैब की बिक्री 17 जून से अमेजन इंडिया, सैमसंग के स्टोर, रिटेल स्टोर और तमाम ई-कॉमर्स साइट से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें