Samsung Galaxy F22 vs Redmi Note 10: कौन-सा फोन हर मामले में है बेस्ट

सैमसंग इंडिया ने हाल ही में एफ सीरीज के अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F22 को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy F22 में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी है। सैमसंग के इस फोन की बिक्री 13 जुलाई से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से होगी।
Samsung Galaxy F22 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इससे पहले इस सीरीज के तहत Galaxy F62, Galaxy F12 और Galaxy F02s जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। सैमसंग की कहना है कि कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश करने वालों के लिए नए फोन को लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy F22 का मुकाबला रेडमी नोट 10 और पोको एम3 प्रो 5जी जैसे स्मार्टफोन से है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि Samsung Galaxy F22 और Redmi Note 10 में कौन हर मामले में आपके लिए बेस्ट है?

Samsung Galaxy F22 vs Redmi Note 10: कीमत
Samsung Galaxy F22
की कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 13 जुलाई से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत प्री-पेड ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।Redmi Note 10की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्चिंग के दौरान इस फोन के दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 11,999 रुपये और 13,999 रुपये थी, लेकिन अब कीमत बढ़ गई है।
कीमत के मामले में सैमसंग बाजी मार रहा है।

Samsung Galaxy F22 vs Redmi Note 10: स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy F22
एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 6.4 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 700x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।Redmi Note 10में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
प्रोसेसर के मामले में रेडमी नोट 10 ज्यादा मजबूत है । रेडमी नोट 10 की डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन और ब्राइटनेस भी अधिक है।
- WhatsApp: एक ही नंबर से चार डिवाइस में चला सकेंगे व्हाट्सएप, सभी को मिलेगा टेस्टिंग का मौका
- Logitech MK470 स्लिम वायरलेस कीबोर्ड और माउस हुआ भारत में लॉन्च
- BSNL का शानदार प्लान: 100GB डाटा के साथ दो महीने की वैलिडिटी, जानें विस्तार से
- iFFALCON की F2A सीरीज स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13499 रुपये