सैमसंग ने भारत में लॉन्च किए तीन नए बिजनेस टीवी, मिलेगी तीन साल की वारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Samsung Launches New Range of UHD Business TVs for Small and Medium Businesses
Samsung UHD Business TVs - फोटो : amarujala

    इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने भारत में अल्ट्रा हाई डेफिनिशन बिजनेस टेलीविजन की नई रेंज लॉन्च की है। नई टीवी रेंज रेस्त्रां, रिटेल स्टोर्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सैलून आदि जैसे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

    बिजनेस टीवी की नई रेंज इनोवेटिव एप्लीकेशंस, डायनामिक कंटेंट और विजुअल एक्सपीरिएंस के माध्यम से यूजर अनुभव को पुर्नपरिभाषित करने में लघु एवं मध्यम उद्यमों की मदद करेगी। सैमसंग बिजनेस टीवी एक दिन में 16 घंटे तक लगातार चलने में सक्षम हैं। इसमें ऑटोमैटिकली ऑपरेट के लिए एक ऑन/ऑफ टाइमर भी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: कोरोना से है बचना, तो अपने मोबाइल को इन सैनिटाइजर बॉक्स से करें साफ

    इस टीवी में कस्टोमाइजेबल फ्री टेमप्लेट्स के अतिरिक्त, सैमसंग बिजनेस टीवी एप कंटेंट को दूर से मैनेज करने की सुविधा भी देता है। यह एप टीवी के इंस्टॉलेशन में भी मदद करता है। बिजनेस टीवी एप को डाउनलोड करने के बाद, यूजर के डिवाइसेस अपने आप ही टीवी के साथ कनेक्ट हो जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग बिजनेस टीवी सीरीज 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 70-इंच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनकी कीमतें 75,000 रुपये से 175,000 रुपये के बीच हैं। इस बिजनेस टीवी के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें