CES 2018 में सैमसंग ने लॉन्च किया 146 इंच का TV

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Jan 2018 09:55 AM IST
Samsung Launched 146 inch modular TV called The Wall
Samsung The Wall 146 inch modular TV

    लास वेकास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2018 सैमसंग ने 146 इंच का मोड्यूल टीवी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Wall नाम दिया है। सैमसंग का यह माइक्रोएलईडी टीवी सिनेमा स्क्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसे थियेटर के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

    वहीं सैमसंग ने लॉन्चिंग के दौरान कहा कि यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से टीवी के मॉड्यूल को कम करके उसे छोटा या मॉड्यूल जोड़कर बड़ा कर सकते हैं। मॉड्यूल को कम या ज्यादा करने से पिक्चर क्वालिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    इवेंट ने सैमसंग ने कहा कि आने वाले समय में टीवी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Bixby का सपोर्ट मिलेगा। इस टीवी में छोटी-छोटी एलई़डी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है जिनकी मदद से स्क्रीन पर इमेज बनती है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने साल सीईएस 2016 में 170 इंच के टीवी का डेमो दिखाया था। हालांकि सैमसंग ने कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें