सैमसंग ने लॉन्च किया गियर 360 का 2017 वर्जन

सैमसंग ने बुधवार को न्यूयॉर्क में दो नए स्मार्टफोन एस8 और एस8 प्लस को लॉन्च किया। साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने गियर 360 का भी अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नया गियर 360, 4K रिजॉल्यूशन के साथ 360 डिग्री में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। साथ ही आप इससे लाइव स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं।
नया गियर 360, गियर 360 का 2017 एडिशन है। कंपनी ने गियर 360 को पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया था। हालांकि सैमसंग ने नए गियर 360 की कीमत और बाजार में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
नया गियर 360 सैमसंग के इन समार्टफोन गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+, गैलेक्सी S7, गैलेक्सी S7 एज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी S6 एज+, गैलेक्सी S6, गैलेक्सी S6 एज, गैलेक्सी A5 (2017) और गैलेक्सी A7 (2017) और अन्य स्मार्टफोन आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6s, आईफोन 6s प्लस और आईफोन SE के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
गियर 360 में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दो f/2.2 अपर्चर वाले 8.4 मेगापिक्सल इमेज सेंसर फिश आई लेंस दिए गए हैं। नए गियर 360 को स्मार्टफोन से सिंक करके वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और सैमसंग वीआर पर लाइव शेयर किया जा सकता है।