New Smartphone: इस साल चार फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है Samsung, जानें डीटेल्स
इन चार डिवाइसों के साथ, 2025 सैमसंग के लिए फोल्डेबल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का महत्वपूर्ण साल हो सकता है। कीमत को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन यह जरूर है कि ये डिवाइस आपकी जेब पर हल्के नहीं पड़ेंगे।

विस्तार
सैमसंग 2025 में धमाका करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस साल चार फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करेगी। इनमें से एक लंबे समय से चर्चा में रहा ट्राई-फोल्ड फोन होगा, जिसे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में अगला बड़ा कदम माना जा रहा है। फोल्डेबल डिवाइस के डिजाइन, मजबूती और यूजेज में काफी सुधार हुआ है, लेकिन इनका बाजार उतनी तेजी से नहीं बढ़ा है जितनी उम्मीद की गई थी।
लीकर जुकानलोसरिव के अनुसार, कोरियाई वेबसाइट द इलेक्ट्रॉनिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग 2025 में गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और गैलेक्सी Z फ्लिप 7 जैसे डिवाइस लॉन्च करेगा, हालांकि यह कहा जा रहा है कि गैलेक्सी Z फोल्ड 7 से S पेन डिजिटाइजर हटाया जा सकता है। इसका मतलब होगा कि डिवाइस पतली होगी, लेकिन स्टाइलस चार्ज करने की जरूरत होगी जिससे यूजर्स परेशान हो सकते हैं।
इन प्रमुख फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप FE (फैन एडिशन) लॉन्च कर सकता है। इसका उद्देश्य फोल्डेबल डिवाइस को अधिक किफायती बनाना है, जिससे सैमसंग मोटोरोला और टेक्नो जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके, जो पहले ही सस्ती फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं।