सैमसंग गैलेक्सी S9 होगा सबसे फास्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जनवरी में हो सकता है लॉन्च

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Sep 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Samsung is ready to launch Galaxy S9 with Snapdragon 845 and android oreo
Samsung Galaxy S9

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के बाद एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 लाने की तैयारी में है। वहीं सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और अमेजॉन पर रजिस्ट्रेशन भी लिए जा रहे हैं। गैलेक्सी नोट 8 की बिक्री अमेजॉन से होगी।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें रजिस्टर

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 में होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

    Samsung Galaxy S9
    Samsung Galaxy S9

    रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 लाने की तैयारी कर रहा है। फोन की लॉन्चिंग अगले 6 महीने के भीतर यानी जनवरी तक हो सकती है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस भी जनवरी 2017 में लॉन्च हुआ था।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी एस9 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। अगर ऐसा होता है कि यह दुनिया का सबसे फास्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। साथ ही फोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन ओरियो 8 होगा। एस9 के साथ एस9 प्लस भी लॉन्च हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन की हुई 60 लाख बुकिंग, नवरात्र से शुरू होगी डिलीवरी

    कुछ अन्य रिपोर्ट की मानें तो Galaxy S9 और S9+ में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 854 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले, Bixby बटन, फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और एस पेन सपोर्ट होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें