Samsung ने भारत में लॉन्च किया UV स्टेरिलाइजर, फोन को कोरोना मुक्त करने में करेगा मदद

दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने संक्रमण के दौरान हाइजीन को ध्यान में रखते हुए UV स्टेरिलाइजर पेश किया है जो कि 99 फीसदी बैक्टीरिया और किटाणु को मारने में सक्षम है। बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ यह UV स्टेरिलाइजर मोबाइल को भी चार्ज कर सकेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
UV स्टेरिलाइजर की लॉन्चिंग पर सैमसंग ने अपने एक बयान में कहा कि आज की दुनिया में व्यक्तिगत स्वच्छता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। बैक्टीरिया और कीटाणुओं के प्रसार को रोकने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने इस प्रोडक्ट को पेश किया है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M31s भारत में हुआ लॉन्च, 6000mAh की बैटरी से है लैस
इस UV स्टेरिलाइजर को सैमसंग C&T और सैमसंग मोबाइल एसेसरी पार्टनरशिप प्रोग्राम (SMAPP) के तहत तैयार किया गया है। इसकी बिक्री जल्द ही दुनियाभर के तमाम स्टोर्स से शुरू हो जाएगी। यह UV स्टेरिलाइजर आपके स्मार्टफोन, चश्मा, ईयरबड्स आदि को महज 10 मिनट में वायरसमुक्त कर सकता है।
इस UV स्टेरिलाइजर में 10वॉट की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें दी गई UV लाइट 10 मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाती है, हालांकि डिवाइस की चार्जिंग जारी रहती है। सैमसंग UV स्टेरिलाइजर में सात इंच तक के स्मार्टफोन को वायरसमुक्त किया जा सकता है। इसकी कीमत 3,599 रुपये है और इसकी बिक्री अगस्त से शुरू होगी।
- Google ने जारी किया नया टीजर, 3 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन
- Google Photos में से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस
- Twitter Cyber Attack : पंद्रह दिन बाद ट्विटर ने खोली साइबर हमले की कुछ और परतें, बताई अहम जानकारी
- सावधान : एंड्रॉयड मैलवेयर ‘ब्लैक रॉक’ चुरा सकता है आपका बैंकिंग डाटा