सैमसंग ने इस प्लेन के 200 पैसेंजर्स को फ्री में दिया गैलेक्सी नोट 8

जरा सोचिए, आप प्लेन में सफर कर रहे हैं और अचानक आपके पास प्लेन की एयरहोस्टेस आती है और कहती है, सर ये लीजिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8। यह कंपनी की ओर से फ्री है। जी हां, भले ही आपको यकीन ना हो लेकिन यह सच है कि सैमसंग ने प्लेन के 200 यात्रियों को फ्री में गैलेक्सी नोट 8 दिया है।
यह वाकया आईबेरिया एयरलाइन की फ्लाइट संख्या IB 0513 में हुआ। दरअसल सैमसंग ने स्पेन में Giveaway का आयोजन किया और इस कैंपेन के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट के सभी पैसेंजर्स को फ्री में फोन दिया। प्लेन में यात्रियों को फोन बांटने का एक वीडियो भी आईबेरिया एयरलाइन्स ने शेयर किया है।
¿Cómo es recibir un regalazo a 35.000 pies? ¡Ahora ya lo sabéis! Todo el pasaje recibe un #Note8abordo gracias a @SamsungEspana ✈️📱 pic.twitter.com/9WrlZc3iKk — Iberia (@Iberia) October 23, 2017
बता दें कि पिछले साल सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 में बैटरी फटने की समस्या आई थी जिसके बाद कंपनी ने फोन को बंद कर दिया था। वहीं इस बार कंपनी ने अपने नए फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट के साथ लोगों को भरोसा दिलाया है इस फोन में आग लगने या फटने की समस्या नहीं आएगी और इसीलिए कंपनी ने लोगों के फ्री में फोन बांटे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में कीमत 67,000 रुपये है।