सैमसंग का वायरलेस इयरबड Gear IconX भारत में हुआ लॉन्च

सैमसंग ने भारत में अपना नयाGear IconX 2018लॉन्च किया है। यह पहले के मुकाबले हल्का है। सैमसंग ने इस डिवाइस को 4 जीबी रैम के साथ पेश किया है और यह फिलहाल ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Gear IconX की खासियतों की बात करें तो इसमें आप यूएसबी के जरिए गाना ट्रांस्फर कर सकेंगे। साथ ही इसमें मोबाइल और कंप्यूटर से भी गाने डाले जा सकेंगे। इसके अलावा इसके जरिए आप फोन भी रिसीव कर सकेंगे।
इसके अलावा सैमसंग ने इसमें वॉयस असिस्टेंट और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में 5 घंटे तक लगातार गाने सुने जा सकते हैं। जिम आदि में इसके जरिए कैलोरी, टाइम का भी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।
कीमत की बात करें तो सैमसंग Gear IconX 2018 की कीमत 13,990 रुपये है और इसे ट्रैकिंग डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसे सैमसंग के स्टोर्स के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा।