Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्चकीमत है $1,449.99 (1,11,900 रुपये)यूजर्स को मिला स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर का सपोर्ट

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी (Samsung Galaxy Z Flip 5G) को पेश करने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इवेंट से पहले ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी की कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी जेड फ्लिप के 4जी वेरिएंट को ग्लोबल बाजार में उतारा था।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन की कीमत $1,449.99 (1,11,900 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को मिस्टिक ब्रोंज और मिस्टिक ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट, टी-मोबाइल और अमेजन पर 7 अगस्त से शुरू होगी।
कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2636 पिक्सल है। इसके साथ ही बाहर की तरफ एक इंच की स्क्रीन दी गई है, जो मुड़ने पर दिखती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21.9:9 है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज मिली है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।