Galaxy Unpacked 2024: Samsung ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टवॉच, ECG और फास्ट चार्जिंग से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Jul 2024 10:46 AM IST
सार

Samsung Galaxy Watch 7 के साथ कई सारे AI एल्गोरिद्म मिलेंगे जो स्लीप एनालिसिस करेंगे। इसमें Novo FDA से अपूर्व्ड स्लीप Apnea ट्रैकिंग है। वॉच में ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी है। Galaxy Watch 7 के साथ बैंक ऑफर के तहत 8,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं अल्ट्रा मॉडल के साथ 10,000 रुपये का कैशबैक है।

Samsung Galaxy Watch 7 and Galaxy Watch Ultra launched With Advanced Health Features
Samsung Galaxy Watch Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई हैं। इन दोनों स्मार्टवॉच को पेरिस में आयोजित हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने पहली गैलेक्सी वॉच सीरीज के तहत अल्ट्रा मॉडल को पेश किया है। Galaxy Watch 7 को दो साइज 40mm और 44mm में पेश किया गया है। वहीं Ultra को 47mm डायल में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टवॉच के साथ LTE और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है।

    ब्लूटूथ के साथ 40mm साइज वाली Galaxy Watch 7 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसी साइज में ब्लूटूथ और LTE वेरियंट की कीमत 33,999 रुपये है। 44mm और ब्लूटूथ वर्जन की कीमत 32,999 रुपये और ब्लूटूथ के साथ LTE वर्जन की कीमत 36,999 रुपये है। Galaxy Watch Ultra की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वॉच के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और 24 जुलाई से बिक्री शुरू होगी। Galaxy Watch 7 के साथ बैंक ऑफर के तहत 8,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। वहीं अल्ट्रा मॉडल के साथ 10,000 रुपये का कैशबैक है।

    Samsung Galaxy Watch 7 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Watch 7
    Samsung Galaxy Watch 7 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy Watch 7 का 40mm डायल वर्जन 28.8 ग्राम वजनी है। वहीं 44m डायल वाले का वजन 33.8 ग्राम है। इसमें 1.5 इंच की डिस्प्ले है जो कि सुपर एमोलेड है। इसके साथ अलवेज ऑन फीचर भी है। वॉच के रेगुलर मॉडल में 3nm Exynos W1000 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें