ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च हुईं Pebble दो नई स्मार्टवॉच, मिलते हैं कई फीमेल हेल्थ फीचर्स, जानें कीमत

घरेलू कंपनी Pebble ने एक साथ अपनी दो नई स्मार्टवॉच Pebble Diva और Pebble Celia को भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टवॉच को खासकर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। स्मार्टवॉच में एक एचडी डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टवॉच में मेन्स्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन पीरियड को भी ट्रैक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं स्मार्टवॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Diva और Celia स्मार्टवॉच को कई शानदार ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच सैल्मन पिंक, पर्ल व्हाइट, मेटल गोल्ड और आइवरी लेदर जैसे ऑप्शन में आती हैं। दोनों स्मार्टवॉच को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 2,999 रुपये और 3,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
स्लीक और स्टाइलिश मैटेलिक स्मार्टवॉच में एक राउंड डायल मिलता है, जिसमें फुल टच इंटरफेस और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.32 इंच एचडी डिस्प्ले है। वॉच में नेक्स्ट जेन ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।
वॉच प्रीमियम मैटेलिक, सॉफ्ट सिलिकॉन और लेदर ऑप्शन के साथ कई स्ट्रैप ऑप्शन में आती है। Celia को दोहरे बटन वाला पिंक गोल्ड डायल डिजाइन और Diva को गोल्ड और सिल्वर एक्सेंट का रोटेटिंग क्राउन मिलता है। Pebble Diva और Pebble Celia स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मेन्स्ट्रुअल साइकल और ओव्यूलेशन पीरियड जैसे हेल्थ ट्रैकिंग का सपोर्ट है। वॉच में हार्ट रेट, ब्लड मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और Zen मोड मिलता है। वॉच में स्पोर्ट्स लवर्स के लिए मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी हैं।
Pebble Diva और Pebble Celia स्मार्टवॉच की बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन और बिना कॉलिंग के लिए 7 दिन तक चलाया जा सकता है। वॉच में स्मार्ट रिमाइंडर, वेदर अपडेट, क्लॉक, कैलेंडर, वर्ल्ड क्लॉक, कैलकुलेटर और कस्टमाइजेबल वॉच फेस जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं।