Galaxy Unpacked 2025: नौ जुलाई को होगा सैमसंग का मेगा इवेंट, ये तीन फ्लैगशिप फोन होंगे लॉन्च
Samsung ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में जानकारी दी कि यह इवेंट 9 जुलाई 2025 को अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। इवेंट की शुरुआज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। यह इवेंट इन-पर्सन होगा लेकिन इसे Samsung की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विस्तार
दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने आखिरकार अपने अगले बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2025 की तारीख की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही Galaxy Watch 8 सीरीज और हाल ही में टीज किए गए Galaxy Buds Core की भी झलक देखने को मिल सकती है।
Samsung ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में जानकारी दी कि यह इवेंट 9 जुलाई 2025 को अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। इवेंट की शुरुआज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी। यह इवेंट इन-पर्सन होगा लेकिन इसे Samsung की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Samsung ने इस बार के इवेंट में "नए AI-पावर्ड इंटरफेस के साथ अगली पीढ़ी के Galaxy डिवाइसेज" पेश करने का संकेत दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइसेज़ "ब्रेकथ्रू" हार्डवेयर, Galaxy AI फीचर्स और Samsung की शानदार कारीगरी के साथ आएंगे।
- Meta: Perplexity को खरीदने वाले थे मार्क जकरबर्ग, बाद में Scale AI में किया अरबों डॉलर का निवेश
- Tech Tips: TV स्क्रीन साफ करते समय कभी न करें ये गलतियां, इन चीजों का इस्तेमाल न करें
- Google Maps: सफर को आसान बना देंगे गूगल मैप्स के ये सात टिप्स, स्मार्ट लोग ही करते हैं इस्तेमाल
- BSNL 5G: बीएसएनएल ने लॉन्च किया पहला 5G प्लान, जानें कीमत और फायदे