Samsung Galaxy Unpacked 2023: एक फरवरी को लॉन्च होंगे इस साल के सबसे बड़े फ्लैगशिप फोन, जानें क्या होगा खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में तीन फ्लैगशिप फोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। तीन साल बाद पहली बार सैमसंग का Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट फिजिकल तौर पर हो रहा है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked 2023 on feb 1 launch of Galaxy S23 Galaxy S23 plus Galaxy ultra
Samsung Galaxy Unpacked 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy Unpacked 2023 की घोषणा आधिकारिक तौर पर हो गई है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में तीन फ्लैगशिप फोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। तीन साल बाद पहली बार सैमसंग का Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट फिजिकल तौर पर हो रहा है। इससे पहले इवेंट का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

    Galaxy Unpacked 2023 इवेंट 1 फरवरी 2023 को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समयानुसार 11.30 बजे रात में शुरू होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा। Galaxy S23 सीरीज के साथ सैमसंग ने अल्टिमेट प्रीमियम एक्सपेरियंस का वादा किया है। Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23+ को लेकर खबर है कि इन फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे, जबकि Galaxy S23 Ultra को चार रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा जिसमें एक लेंस 200 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy S23 और Galaxy S23+ को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और Galaxy S23 Ultra को 12 जीबी रैम के साथ 1TB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि नई सीरीज की कीमत Galaxy S22 जैसी ही होगी। सैमसंग अपने इस इवेंट में स्पेशल चिपसेट भी पेश कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें