सैमसंग Galaxy Tab S6 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 08 Jun 2020 10:39 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 लाइट आज भारत में होगा लॉन्च30,000 से 40,000 रुपये बीच होगी कीमतएस-पेन का मिलेगा सपोर्ट

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S6 Lite Set to launch in india today know expected price and specifications
Samsung Galaxy Tab S6 Lite - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) आज (8 जून 2020) अपने लेटेस्ट टैबलेट गैलेक्सी टैब एस6 लाइट (Galaxy Tab S6 Lite) को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए टीजर से मिली है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर गैलेक्सी टैब एस6 लाइट को लेकर एक पेज लाइव कर दिया है, जिसमें प्री-ऑर्डर शुरू होने की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी टैब एस6 को भारतीय बाजार में उतारा था।

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite की संभावित कीमत

    सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी गैलेक्सी टैब एस6 लाइट की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: इनफिनिक्स के लेटेस्ट Hot 9 स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे जबरदस्त ऑफर

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite की संभावित स्पेसिफिकेशन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस टैबलेट को एस-पेन के साथ पेश करेगी। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस टैबलेट में 10.4 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, चार जीबी रैम, 64 या 128 जीबी स्टोरेज, एक्सीनॉस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab S6 की जानकारी

    सैमसंग ने पिछले साल गैलेक्सी टैब एस6 को भारत में लॉन्च किया था। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस टैबलेट में 10 इंच का डिस्प्ले, 7,040 एमएएच की बैटरी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, छह जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4जी VoLTE, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें