Samsung Galaxy Tab S5e Review: क्या सच में यह एक शानदार टैबलेट है?

एक ओर जहां गूगल और एपल जैसी कंपनियां टैबलेट मार्केट से बाहर जा रही हैं, वहीं सैमसंग लगातार बाजार में अपने टैबलेट पेश कर रही है। सैमंसग को टैबलेट मार्केट पर पूरा यकीन है। इसी कड़ी में सैमसंग ने कुछ दिन पहले भारत में अपने नए टैबलेट Samsung Galaxy Tab S5e को पेश किया है जिसकी खासियतों में प्रमुख 7040 एमएएच की बैटरी, शानदार डिस्प्ले और 4 स्पीकर्स शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई दो वेरियंट में बाजार में उपलब्ध है जिनमें वाई-फाई और वाई-फाई+सेलुलर वेरियंट शामिल हैं। सैमसंग के इस नए टैब को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं क्या यह टैबलेट खरीदने लायक है।
Samsung Galaxy Tab S5e की स्पेसिफिकेशन और कीमत

डिस्प्ले-
10.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन 2560x1600
प्रोसेसर-
स्नैपड्रैगन 670, 2GHz ऑक्टाकोर
रियर कैमरा-
13 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा-
8 मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर-
एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई
बैटरी-
7040mAh
बॉडी- मेटल बॉडी
वजन- 400 ग्राम
कनेक्टिविटी
- वाई-फाई, 4G LTE, फिंगरप्रिंस, यूएसबी टाइप-C, ब्लूटूथ 5.0, की-बोर्ड सपोर्ट
कीमत-
35,999 रुपये/39,999 रुपये
कलर वेरियंट-
गोल्ड और ब्लैक
Samsung Galaxy Tab S5e की बॉडी, डिस्प्ले और डिजाइन

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो सैमसंग के इस टैबलेट में आपको शानदार डिस्प्ले मिलेगी। खास बात यह है कि कंपनी ने इस टैबलेट में बेजल बहुत ही कम कर दिया है। ऐसे में आपको बड़ी डिस्प्ले मिलती है। वीडियो देखने में और गेम खेलने में आपको भरपूर आनंद मिलने वाला है। इसमें कोई दोराय नहीं है। यूट्यूब पर वीडियो अनुभव की बात करें तो इसमें आपको 1080 पिक्सल पर वीडियो देख सकते हैं। डिस्प्ले का टच स्मूथ है। अब डिजाइन की बात करें तो डिजाइन अच्छी है। चारों किनारे पर आपको 4 स्पीकर ग्रिल मिलते हैं। इसके अलावा पॉवर और वॉल्यूम बटन दाहिनी ओर दिए गए हैं। यह टैबलेट काफी पतला है। ऐसे में आपको इस इस्तेमाल करने या फिर कहीं आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होने वाली है। टैब के बायीं ओर मैग्नेट कनेक्टर (पोगो पिन) है जिसमें इसके साथ मिलने वाला कीबोर्ड कनेक्ट होता है।
रियर कैमरा पीछे की ओर एक ऊभार के साथ दिया गया है। अच्छी बात यह है कि कीबोर्ड के लिए आपको अलग से किसी बैटरी को इस्तेमाल करने की दरकार नहीं है। कीबोर्ड की कीमत तो 7,999 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 3,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस कीबोर्ड के साथ आपको माउस नहीं मिलता है। ऐसे में आपको ब्लूटूथ कनेक्टर के जरिए वायरलेस माउस इस्तेमाल करना होगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिस्प्ले, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को लेकर आपको किसी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक चीज आपको निराश करेगी और वह यह है कि इसमें आपको हेडफोन जैक नहीं मिलता है, हालांकि कंपनी ने हेडफोन जैक के लिए अलग से यूएसबी टाईप-सी कनेक्टर जरूर दिया है।
Samsung Galaxy Tab S5e की परफॉर्मेंस और सैमसंग डेक्स

इस टैबलेट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 670 प्रोससर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। ऐसे में यह हाई एंड चिपसेट तो नहीं है लेकिन रोजर्मरा के इस्तेमाल के लिए इस प्रोसेसर के साथ कोई समस्या नहीं होने वाली है। बता दें कि गूगल पिक्सल 3ए में यही प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आप बढ़ा सकते हैं। हमें रिव्यू के लिए वाई-फाई वेरियंट मिला था। ऐसे में हमें सेलुलर कॉलिंग तो नहीं कर पाए लेकिन वीडियो कॉलिंग के जरिए वीडियो कॉलिंग जरूर हुई। इस टैबलेट में आपको सैमसंग का OneUI मिलता है जिसके साथ हमारा अनुभव बढ़िया रहा।

टैबलेट के साथ आपको डेक्स (DEX) का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में आपको इस टैबलेट को डेस्कटॉप मोड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डेक्स मोड में आपको डेस्कटॉप का अनुभव मिलेगा और स्क्रीन भी डेस्कटॉप स्क्रीन की तरह ही हो जाएगी। सैमसंग के इस टैबलेट की ऑडियो क्वालिटी की तारीफ करनी होगी। शानदार ऑडियो एक्सपेरियंस के लिए कंपनी ने इसमें एकेजी और डॉल्बी एटम का सपोर्ट दिया है जिसके साथ 4 स्पीकर्स चार चांद लगा देते हैं। अधिक वीडियो देखने वालों के लिए यह टैबलेट एक तोहफा है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और पॉवर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके साथ कोई समस्या नहीं है। यदि आप अंग्रेजी में टाइपिंग करते हैं तो आपके लिए डेस्क मोड और कीबोर्ड एक तोहफा है, लेकिन हिंदी वालों के लिए यह उपयुक्त नहीं है, क्योंकि इसमें इन-स्क्रिप्ट का सपोर्ट नहीं मिलता है। यदि आप गूगल इनपुट से टाइपिंग करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।
Samsung Galaxy Tab S5e का कैमरा परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

जहां तक सैमसंग गैलेक्सी टैबएस5ई के कैमरे का सवाल है तो कैमरा इसका बढ़िया है। एक टैबलेट के तौर पर सैमसंग के इस टैबलेट का कैमरा आपको निराश नहीं करेगा। वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा बेहतर है और यदि आपको कभी-कभार रियर कैमरे से भी फोटोग्राफी करते हैं तो फोटो अच्छी क्लिक होती है।

इस टैबलेट में आपको सैमसंग ने 7040mAh की बड़ी बैटरी दिया है जिसका परफॉर्मेंस शानदार है। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। करीब डेढ़ घंटे में बैटरी फुल जाती है और बैकअप की बात करें तो यदि आप कुछ वीडियो देखते हैं और कुछ काम करते हैं तो आपको तीन दिन से अधिक का बैकप मिलेगा, वहीं बैटरी का बैकअप आपके इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है। टैबलेट के साथ गेमिंग का अनुभव बढ़िया रहा और गेमिंग या हेवी इस्तेमाल के दौरान यह गर्म नहीं होता है।
तो कुल मिलाकर कहें तो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी, बेहतरीन ऑडियो, कीबोर्ड और डेक्स के सपोर्ट के साथ यह एक बढ़िया टैबलेट है। इस टैबलेट के साथ सैमसंग ने कम कीमत में Galaxy Tab S4 का अनुभव देने की कोशिश की है।
- रिव्यू: क्या वाकई एक शानदार स्मार्टवॉच है Samsung Galaxy Watch Active ?
- Tata Sky Binge Review: कितने फायदे की है 249 रुपये वाली ये स्टिक
- Vivo Z1 PRO Review: 15 हजार की रेंज में जंबो बैटरी वाला शानदार ऑल राउंडर स्मार्टफोन
- Gizmore 10W वायरलेस चार्जर रिव्यू: 1,899 रुपये का ये चार्जर क्या वाकई है आपके काम का