New Launch: सैमसंग ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो प्रीमियम टैबलेट, मिलेगी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

Samsung Galaxy Tab S10+ (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत 90,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं यही वेरियंट 5G वाला 1,04,999 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S10 Series launched in India With Dynamic AMOLED 2X Displays AI Features
Samsung Galaxy Tab S10 Series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं जिनमें Samsung Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra शामिल हैं। Samsung ने यह दावा किया है कि ये पहले टैबलेट्स हैं जो विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए बनाए गए हैं। इन टैबलेट्स में Galaxy AI फीचर्स का पूरा सेट दिया गया है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज में पहले से मौजूद हैं।

    Samsung Galaxy Tab S10+ (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत 90,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं यही वेरियंट 5G वाला 1,04,999 रुपये में मिलेगा। 12GB+256GB स्टोरेज वाले Galaxy Tab S10 Ultra (Wi-Fi) की कीमत 1,08,999 रुपये और 512GB स्टोरेज की कीमत 1,19,999 रुपये है। इन्हीं स्टोरेज में 5G मॉडल की कीमतें क्रमशः 1,22,999 रुपये और 1,33,999 रुपये हैं। दोनों टैब के साथ 45W का एडाप्टर फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab S10+ में 12.4 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2800x1752 पिक्सल है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए Galaxy Tab S10+ में 5G, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 और 10,090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की वायर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें