6,799 रुपये वाले Redmi 9A को आज खरीदने का है मौका, 5000mAh की है बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9A Go on Sale Today at 12 Noon via Amazon Price in India Specifications
Redmi 9A - फोटो : Redmi

    शाओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 9A को आज यानी 29 सितंबर को फिर से खरीदने का मौका है। Redmi 9A आज फिर से अमेजन इंडिया और शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि रेडमी 9ए को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया है। Redmi 9A तीन कलर वेरियंट में मिलेगा। Redmi 9A की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है।

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : Redmi

    Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन-

    Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : Redmi

    Redmi 9A का कैमरा-

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें