सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A (2017), जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A 2017 Launched in India with 4G LTE Suppport
Samsung Galaxy Tab A 2017

    सैमसंग ने भारत में अपना नया गैलेक्सी टैबलेट टैब ए 2017 (Galaxy Tab A 2017) लॉन्च कर दिया। इस टैबलेट में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। वहीं इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने पूरे दिन चलने का वादा किया है। इस टैबलेट की बिक्री आज से ही रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।

    सैमसंग Galaxy Tab A 2017 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    गैलेक्सी टैब ए 2017 में चौकोर किनारे दिए गए हैं। इसका वजन मात्र 364 ग्राम है। इसे टीवी से वायरलेस तकनीक के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसे दूसरे टैबलेट से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 4G LTE सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः मोटोरोला के इन 4 स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती

    इस टैब में 1.4 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इसमें 5000 एमएएच बैटरी दी गई है। इस डिवाइस की कीमत 17,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें