शाओमी ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे महंगा फोन Mi MIX 2, जानें खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi MIX 2 launched in India with Snapdragon 835 SoC, know price and specifiactions
Xiaomi Mi MIX 2

    शाओमी का एक और दमदार फोन Mi MIX 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें 5.99 इंच की बिना बेजल वाली डिस्पले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

    इसके अलावा फोन की बॉडी 7 सीरीज एल्यूमिनियम सेरामिक की है। पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Mi 5 के बाद कंपनी का यह पहला प्रिमियम स्मार्टफोन है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। बता दें कि भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी का यह सबसे महंगा फोन है।

    विज्ञापन

    Xiaomi Mi MIX 2 की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi mi mix 2
    Xiaomi mi mix 2

    इस फोन में 5.99 इंच की बेजललेस फुल एचडी LCD डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2.45GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 6,999 रुपये वाले इस 4G फोन में है 3GB रैम और 32GB स्टोरेज

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11c, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और USB Type-C है। फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है।

    Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर

    Xiaomi Mi MIX 2
    Xiaomi Mi MIX 2

    भारत में Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत 35,999 रुपये होगी। यह फोन भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन 17 अक्टूबर से एमआई.कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। वहीं नवंबर के पहले सप्ताह से फोन ऑफलाइन स्टोर से बिकेगा। फोन के साथ ऑफर्स की बात करें तो इसे जीरो पर्सेंट EMI पर खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें