सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस के 6GB RAM/ 128GB वेरियंट की कीमत में हुई कटौती

सैमसंग ने हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरियंट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की है। लॉन्चिंग के समय जहां इस फोन की कीमत 74,900 थी, वहीं अब कटौती के बाद फोन की कीमत 70, 900 रुपये रह गई है। कटौती की जानकारी सैमसंग शॉप की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की की स्पेसिफिकेशन

यह फोन भारत में सैमसंग एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आया था, जबकि ग्लोबल मार्केट में यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इस फोन में 6.2 इंच की क्वॉड एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी सी पोर्ट, एनएफसी और जीपीएस हैं। फोन में आईरिश स्कैनर, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500mAh की बैटरी है। बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर

फोन के साथ जियो डबल डाटा दे रहा है। यानी सिम को 309/509 का रीचार्ज कराने पर डबल डाटा मिलेगा। फोन के साथ फ्री वायरलेस चार्जर भी मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी कार्ड से शॉपिंग करने पर 3,000 रुपया कैशबैक भी मिल रहा है।