सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमतों में हुई सबसे बड़ी कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 14 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S8 and Galaxy S8 Plus price cut in India, starts for as low as Rs 37,990
Samsung Galaxy S8 and Galaxy S8 Plus

    सैमसंग के दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में भारत में अबतक की सबसे बड़ी कटौती हुई है। सैमसंग के गैलेक्सी एस8 की कीमत अब 37,990 रुपये और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत 43,990 रुपये हो गई है। जबकि लॉन्चिंग के दौरान इन दोनों फोन कीमतें क्रमशः 57,900 और 64,900 रुपये थीं। बता दें कि कम हुई कीमतों के साथ इन दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और सैमसंग की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S8
    Samsung Galaxy S8

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड, वाटर एंड डस्ट प्रूफ, हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट, फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनर, फेस रिकॉग्निशन औरसैमसंग पे इनबिल्ट हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S8 plus
    Samsung Galaxy S8 plus

    इस फोन में क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.2 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल सेंसर' वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। एंड्रॉयड नूगट 7.0, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें