सैमसंग गैलेक्सी एस7 के पांच फीचर जो पिछले स्मार्टफोन में नहीं थे

इनकी बैटरियों की क्षमता भी पहले के मुक़ाबले ज़्यादा है। एक बार पूरा चार्ज करने पर एस7 एज पर 15 घंटे तक हाई डेफिनिशन वीडियो देखा जा सकता है।

इसे आईपी68 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसका मतलब यह हुआ कि यह फोन आधे घंटे तक पानी में सुरक्षित रह सकता है।

इसमें नई गेमिंग तकनीक और एक रियर कैमरा है, जो कम रोशनी में भी अच्छी तरह काम करता है। इसमें एस6 मॉडल की वॉयरलेस चार्जिंग क्षमता भी है।