Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: प्रीमियम कैटेगरी में कौन-सा फ्लैगशिप है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

यदि आप भी इन दोनों फोन में से किसी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इसमें हम आपको Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 Pro Max के बारे में कीमत और फीचर्स के साथ बताएंगे कि कौन-सा फोन बेहतर है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Ultra vs Apple iPhone 16 Pro Max Price in India price and specs compared
Samsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung ने हाल ही में अपनी नए फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 Series भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये है और इसमें तीन मॉडल शामिल हैं जो कि Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हैं। Samsung की इस नई पेशकश के साथ iPhone 16 सीरीज से इसकी तुलना होना लाजमी है। यदि आप भी इन दोनों फोन में से किसी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इसमें हम आपको Galaxy S25 Ultra और iPhone 16 Pro Max के बारे में कीमत और फीचर्स के साथ बताएंगे कि कौन-सा फोन बेहतर है।

    Samsung Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: भारत में कीमत

    samsung Galaxy S25 Ultra
    samsung Galaxy S25 Ultra - फोटो : samsung

    Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें ₹1,29,999 से शुरू होती हैं। 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,29,999 है, 512GB वेरिएंट की ₹1,49,999 और 1TB वेरिएंट की ₹1,65,999 रखी गई है। यह फोन चार कलर में उपलब्ध है जो कि Titanium Silver Blue, Titanium Gray, Titanium White और Titanium Black है।

    विज्ञापन
    iPhone 16 Pro Max Review
    iPhone 16 Pro Max Review - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 16 Pro Max (रिव्यू) की शुरुआती कीमत ₹1,44,900 है। यह भी 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमशः ₹1,44,900, ₹1,64,900 और ₹1,84,900 हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत iPhone 16 Pro Max की तुलना में ज्यादा किफायती है। खासकर 256GB और 512GB वेरिएंट्स ₹14,901 सस्ते हैं, जबकि 1TB वेरिएंट ₹18,901 तक सस्ता है। इसके अलावा, iPhone 16 Pro Max में 8GB RAM दी गई है, जबकि Galaxy S25 Ultra 12GB RAM के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें