Crash Detection: इस स्मार्टफोन में भी मिलेगा कार क्रैश डिटेक्शन फीचर, जनवरी में होने वाली है लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में एक वर्चुअल कॉम्पोजिट सेंसर के माध्यम से क्रैश डिटेक्शन फीचर शामिल किया जा सकता है। यह सेंसर स्मार्टफोन के एक्सेलेरोमीटर और GPS जैसे डेडिकेटेड सेंसर से डेटा को एनालाइज करके किसी भी दुर्घटना का पता लगाएगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Ultra May Support Car Crash Detection via Virtual Sensor
Samsung Galaxy S24 Ultra FOR DEMO - फोटो : samsung

    विस्तार

    गैजेट्स के साथ क्रैश डिटेक्शन फीचर का मिलना अब आम बात हो गई है। तमाम टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट के साथ यह फीचर दे रही हैं। इसकी शुरुआत एपल ने अपने आईफोन और एपल वॉच के साथ की थी और अब सैमसंग इसकी तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy S25 सीरीज को कार क्रैश डिटेक्शन फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग 22 जनवरी 2025 को होने वाली है।

    इस सीरीज का टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, कार क्रैश डिटेक्शन फीचर के साथ आ सकता है। यह फीचर पहले से ही एपल और गूगल के स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है। गैलेक्सी S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों के लिए 4 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में एक वर्चुअल कॉम्पोजिट सेंसर के माध्यम से क्रैश डिटेक्शन फीचर शामिल किया जा सकता है। यह सेंसर स्मार्टफोन के एक्सेलेरोमीटर और GPS जैसे डेडिकेटेड सेंसर से डेटा को एनालाइज करके किसी भी दुर्घटना का पता लगाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि, यह फीचर वर्तमान में One UI के नवीनतम वर्जन में एक्टिव नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर के संदर्भ पहले भी One UI 5.1.1 और सैमसंग के अन्य डिवाइस, जैसे गैलेक्सी S24 सीरीज और लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पाए गए थे।

    इस फीचर को MoccaMobile नाम के एक हिडन एप सिस्टम के माध्यम से ऑपरेट किया जाएगा, जो वर्चुअल सेंसर को चालू और बंद करने के लिए कोड संदर्भ प्रदान करता है। हालांकि, अभी इस एप का यूजर इंटरफेस (UI) उपलब्ध नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें