Samsung Galaxy S23 series सीरीज की भारत में पहली सेल आज, दोगुना मिला प्री-ऑर्डर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

प्री-ऑर्डर को लेकर सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज के मुकाबले गैलेक्सी एस23 सीरीज का प्री-ऑर्डर दोगुना रहा है। सैमसंग ने कहा है कि ग्राहकों ने सबसे ज्यादा Galaxy S23 Ultra प्री-ऑर्डर किए हैं। Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra में डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Ultra Galaxy S23 plus and Galaxy S23 Sale in India today
Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung Galaxy S23 series की आज यानी 17 फरवरी को भारत में पहली सेल है। गैलेक्सी एस 23 सीरीज के तीनों फोन को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले इनके लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे थे। प्री-ऑर्डर को लेकर सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज के मुकाबले गैलेक्सी एस 23 सीरीज का प्री-ऑर्डर दोगुना रहा है। सैमसंग ने कहा है कि ग्राहकों ने सबसे ज्यादा Galaxy S23 Ultra प्री-ऑर्डर किए हैं। Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra में डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा सभी फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है। Galaxy S23 सीरीज के फोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ आने वाले पहले फोन हैं। Galaxy S23 Ultra सबसे हाईएंड फोन है और इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra
    Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 को ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 74999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। Samsung Galaxy S23 plus को फैंटम ब्लैक और क्रीम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 94,999 रुपये और 8GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,04,999 रुपये है। Samsung Galaxy S23 Ultra इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इस फोन को फैंटम ब्लैक, क्रीम और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है यह फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,24,999 रुपये, 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB + 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,54,999 रखी गई है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 में 6.1 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन है। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 मिलता है। वेनिला वेरियंट के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसे खासतौर पर गैलेक्सी एस23 सीरीज के लिए कस्टमाइज किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा और इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। गैलेक्सी एस 23 में 3900mAh की बैटरी पैक की गई है जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें