13,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह स्मार्टफोन, इसमें है 200MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2023 03:31 PM IST
सार

सैमसंग का इस साल का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra 5G फिलहाल 13,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। Galaxy S23 Ultra 5G का मुकाबला iPhone 14 Pro Max के साथ है। Samsung Galaxy S23 Ultra में कस्टमाइज स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price Drops to Rs 111990 for 12GB Model Details here
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी किसी फ्लैगशिप फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग का इस साल का सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra 5G फिलहाल 13,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। Galaxy S23 Ultra 5G का मुकाबला iPhone 14 Pro Max के साथ है। Samsung Galaxy S23 Ultra में कस्टमाइज स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

    Samsung Galaxy S23 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को लॉन्चिंग कीमत 1,24,990 रुपये पर सैमसंग की साइट और अमेजन पर लिस्ट किया गया है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 1,11,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट हुआ है। यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको अलग से 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा में 6.8 इंच का शानदार Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 240Hz की टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 से लैस किया गया है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 कस्टम प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें