Galaxy S23 series: लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक, 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा फोन
Samsung Galaxy S23 series सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। कहा जा रहा है कि Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विस्तार
Samsung Galaxy S23 series की लॉन्चिंग एक फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में होने वाली है लेकिन उससे पहले फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने आई है। Samsung Galaxy S23 series सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। कहा जा रहा है कि Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। अब एक नई लीक रिपोर्ट में फोन की कीमत का दावा किया गया है।
@chunvn8888 ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दावा किया गया है कि Galaxy S23 के बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये होगी। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूरोप के बाजार में फोन की शुरुआती कीमत 959 यूरो यानी करीब 85,000 रुपये होगी।
नई रिपोर्ट में Samsung Galaxy S23+ के 8GB+256GB वेरियंट की कीमत को लेकर 89,999 रुपये का दावा किया गया है। Samsung Galaxy S23 सीरीज को फैंटम ब्लैक, कॉटन फ्लावर (क्रीम), बोटैनिक ग्रीन और मिस्टी लिलैक कलर में पेश किया जा सकता है।
Galaxy S23 Ultra को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन होगी।
सैमसंग के इन तीनों फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy S23 में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगी, जबकि Galaxy S23+ में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट होगा और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन होगी। तीनों फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और कम-से-कम 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा।
इस सीरीज के पहले दो फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट होगा। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का मिलेगा जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल होगा तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy S23 series की प्री-बुकिंग भारत में लॉन्चिंग से पहले ही शुरू हो गई है। Samsung Galaxy S23 series के फोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से 1,999 रुपये के साथ की जा सकती है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी सेल शुरू होने के बाद 5,000 रुपये तक के फायदे देगी, हालांकि इस ऑफर के लिए 31 मार्च 2023 से पहले Samsung Galaxy S23 series के फोन को खरीदना होगा और एक्टिव करना होगा।
- TRAI की रिपोर्ट: एक महीने में जियो और एयरटेल को मिले 25 लाख नए ग्राहक, वोडाफोन को हुआ 18 लाख का नुकसान
- खुशखबर: अकाउंट सस्पेंड होने पर Twitter यूजर कर सकेंगे अपील, एक फरवरी से मिलेगी सुविधा
- Infinix Note 12i की पहली सेल आज, 10 हजार रुपये से कम में मिलेगा बहुत कुछ
- Budget 2023: GST में बदलाव चाहता है मेक इन इंडिया अभियान, बजट से क्या हैं भारतीय टेक सीईओ की उम्मीदें?