Samsung Galaxy S23 FE: कम कीमत वाले फ्लैगशिप फोन की जानकारी आई सामने, डिजाइन देखकर कहेंगे वाह! फीचर्स भी जानें
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के बाद क्वालकॉम का दूसरा सबसे शक्तिशाली चिपसेट है।

विस्तार
सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। अब कंपनी इसके किफायती वेरियंट Samsung Galaxy S23 FE को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ रही है। दावे के अनुसार फोन को पिछले साल क्वालकॉम द्वारा लॉन्च किए गए एक फ्लैगशिप चिपसेट से लैस किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई समूह ने गैलेक्सी S21 FE के अपग्रेडेड वर्जन की घोषणा नहीं की है, लेकिन हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी गैलेक्सी S23 FE को H2 2023 में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी FE (फैन एडिशन) स्मार्टफोन कई एस सीरीज फीचर्स से लैस होने वाला है।
टिपस्टर कॉनर (@OreXda) का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के बाद क्वालकॉम का दूसरा सबसे शक्तिशाली चिपसेट है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के साथ इस साल के काफी फ्लैगशिप फोन को लैस किया जा सकता है। इस चिपसेट से OnePlus 11R, Xiaomi 12S Ultra, Asus Zenfone 9, Samsung Galaxy Z Flip 4, और Oppo Find N2, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC से भी लैस हैं।
बता दें कि कंपनी ने अभी तक सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को लॉन्च करने की किसी भी योजना का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। इस बीच, कोरियाई प्रकाशन डेली हनूकी की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को इसी साल अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
सैमसंग पहली बार सैमसंग गैलेक्सी S20 FE को फैन एडिशन के दौर पर लेकर आई थी। इस फोन को काफी पसंद किया गया था। फिर इसके अपग्रेडेशन के लिए गैलेक्सी S21 FE को लाया गया था। कंपनी ने अब तक गैलेक्सी S22 FE को लॉन्च नहीं किया है। अब दावा किया जा रहा है कि सैमसंग सीधे Samsung Galaxy S23 FE को मार्केट में उतारने की योजना बना रही है।
- Samsung Galaxy S23 Plus Unboxing
- Fitshot Saturn: 1.3 इंच कॉस्मिक डिस्प्ले के साथ मिलेगी कॉलिंग की सुविधा, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से है लैस
- Vivo V27 Pro: 12GB रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस होगा फोन, लॉन्च से पहले डिटेल आई सामने, जानें फीचर्स
- Airtel 5G: राजस्थान के इन 5 शहरों में लॉन्च हुई एयरटेल 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा Airtel 5G Plus