Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Feb 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 Ultra Review camera sample price in India specifications and more
samsung galaxy s21 ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy S21 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग के बाद से सोशल मीडिया पर चांद की फोटो की बाढ़ सी आ गई है। जिसके पास Galaxy S21 Ultra है, वह साफ आसमान का खूब फायदा उठा रहा था, खासकर रात में। सोशल मीडिया पर आपको Samsung Galaxy S21 Ultra के तमाम फोटो मिल जाएंगे। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Samsung Galaxy S21 Ultra में 100एक्स जूम दिया गया है और जूम का सपोर्ट दो लेंस के साथ है, लेकिन क्या वाकई Samsung Galaxy S21 Ultra एक दमदार कैमरा फोन है? आइए रिव्यू में जानते हैं।

    Samsung Galaxy S21 Ultra की परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy S21 Ultra
    Samsung Galaxy S21 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    रिव्यू शुरू करने से पहले आपको बता दें कि इसमें हम सिर्फ फोन के कैमरे और हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की परफॉर्मेंस की बात करेंगे। डिजाइन आदि के बारे में आप इस लिंक पर क्लिक करके First Impressions पढ़ सकते हैं। अब आइए रिव्यू की शुरुआत करते हैं।

    विज्ञापन

    डिस्प्ले और कलर्स

    सैमसंग के इस फ्लैगशिप Galaxy S21 Ultra में 6.8 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी डेंसिटी 551 पीपीआई और रिफ्रेश रेट 120Hz है, हालांकि यह एडेप्टिव है यानी इसे 10-120HZ तक इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड एज वाली है। फोन के साथ एस पेन का भी सपोर्ट मिलता है, हालांकि एस पेन अलग से खरीदना होगा। फोन के बैक और फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस (Gorilla Glass Victus) का सपोर्ट है। फ्रेम मेटल का है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रिव्यू के लिए हमने 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    डिस्प्ले की परफॉर्मेंस शानदार है। कलर्स आंखों में चुभते नहीं हैं और ऑटोमेटिक डिस्प्ले ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी बखूबी काम करता है। कड़ी धूप हो या रात, गेमिंग हो या वीडियो वॉचिंग हर मामले में डिस्प्ले परफेक्ट है। लैगिंग जैसी कोई दिक्कत नहीं है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि पहले के मुकाबले फास्ट है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    फेस अनलॉक की भी परफॉर्मेंस दिन और रात दोनों कंडीशन में अच्छी है। गेमिंग के साथ लैगिंग या फ्रेम रेट ब्रेक होने जैसी किसी दिक्कत का हमें रिव्यू के दौरान सामना नहीं करना पड़ा। गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर हमने Asphalt 9 और FAU-G जैसे गेम खेले। फोन में गेम लॉन्चर भी है जो कि गेम को ऑप्टिमाइज करता है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

    Samsung Galaxy S21 Ultra
    Samsung Galaxy S21 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित OneUI 3.1 दिया गया है जो कि काफी स्मूथ है। अटकने या क्लिच जैसी कोई दिक्कत नहीं है। रिव्यू के दौरान हमने फोन को दो हफ्तों तक लगातार प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल किया है। फोन में एज पैनल भी मिलता है। फोन में Samsung DeX का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप फोन और लैपटॉप दोनों से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में Samsung का Exynos 2100 5G प्रोसेसर है, हालांकि भारत के बाहर अन्य देशों में फोन को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस नए प्रोसेसर ने उम्मीद से ज्यादा परफॉर्मेंस दी है। गेमिंग के समय फोन गर्म नहीं हुआ।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    बैटरी परफॉर्मेंस

    बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आम यूजर्स को दो दिनों की बैटरी लाइफ आराम से मिल सकती है। बैटरी के साथ 25 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें वायरलेस पावर शेयर और वायरलेस चार्जिंग भी है। सैमसंग ने फोन के साथ चार्जर तो दिया नहीं था लेकिन हमारे पास गैलेक्सी एम51 का 25वॉट वाला टाईप-सी चार्जर था जिससे हमने फोन को चार्ज किया।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: कैमरा परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy S21 Ultra
    Samsung Galaxy S21 Ultra - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/1.8 है। इसके साथ ऑटो फोकस फेस डिटेक्शन मिलता है। इसका व्यू 83 डिग्री है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर F/2.2 है। इस लेंस के साथ डुअल पिक्सल ऑटो फोकस है जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है। तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 100एक्स स्पेस एक्स जूम मिलता है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    इसके साथ लेजर ऑटो फोकस भी है। चौथा लेंस भी 10 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 3एक्स डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 40 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे के साथ सुपर जूम, 8K रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे, हालांकि यदि आप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस फोन को खरीद रहे हैं तो आपको 512 जीबी वाला मॉडल लेना चाहिए, क्योंकि फोन की स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा नहीं सकते।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    जहां तक कैमरे की परफॉर्मेंस की बात है फोन की सबसे ज्यादा चर्चा स्टेबलाइजेशन के साथ 100X जूम को लेकर है। तो हम भी शुरुआत जूम से ही करेंगे। पहला सवाल आपको खुद से पूछना होगा कि आखिर आप फोन में जूम का इस्तेमाल किस तरह की फोटोग्राफी के लिए करने वाले हैं।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    यदि आप वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा लेना चाहते हैं तो आपको एक बार सोचना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 30 एक्स से अधिक जूम होने पर फोटो की क्वॉलिटी थोड़ी खराब होती है, हालांकि यदि आप रात में चांद की फोटोग्राफी जूम के साथ करते हैं तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    यदि काफी दूर किसी विज्ञापन बोर्ड या बिल्डिंग पर कुछ लिखा है तो गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का जूम उसे आसानी से पढ़ सकता है, लेकिन यदि आप सब्जेक्ट (इंसान, जानवर आदि) की फोटो जूम के साथ क्लिक करते हैं तो तस्वीरें आपको थोड़ी निराश कर सकती हैं। सैंपल के लिए आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    कैमरे के साथ हमें एक दिक्कत आई और वह यह कि कैमरा इस्तेमाल के दौरान कैमरे वाला हिस्सा थोड़ा गर्म होता है। यह समस्या हमें एक अन्य 108 मेगापिक्सल लेंस वाले फोन के आई थी। जूम के साथ एआई प्रोसेसिंग भी मिलती है जो कि फोटो को थोड़ा रिफाइन करती है। जूम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि बिना ट्रायपॉड भी कैमरा संभाला जा सकता है, जबकि अन्य फोन में अधिक जूम के बाद ट्रायपॉड की जरूरत पड़ती है। जूम का प्रीव्यू भी मिलता है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    ग्लोजअप, वाइड एंगल, पोट्रेट और 108 मेगापिक्सल के शॉट्स अच्छे हैं। गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का पोट्रेट मोड इंसान और किसी वस्तु दोनों को पहचानता है, जबकि आईफोन के साथ ऐसा नहीं है। पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट की डीटेल बनी रहती है और थोड़ी दूरी से भी बेहतर पोट्रेट क्लिक किया जा सकता है। वीडियोग्राफी की बात करें तो कैमरे का स्टेबलाइजेशन, डायरेक्टर व्यू (रिकॉर्डिंग के दौरान प्रीव्यू दिखता है) और पोट्रेट वीडियो बढ़िया है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    कैमरे के साथ दिया नाइट मोड भी अच्छा है। क्लोजअप शॉट में नाइट मोड को आसानी से देखा जा सकता है। खास बात यह है कि जूम में भी नाइट मोड बखूबी काम करता है। कैमरे के साथ मैक्रो मोड नहीं मिलता है। क्लोजअप शॉट में सब्जेक्ट फोकस में रहता है और डीटेल भी अच्छी रहती है।

    Samsung Galaxy S21 Ultra Review: सैमसंग का बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन

    डेलाइट में वीडियो रिकॉर्डिंग बढ़िया है और वीडियो में पोट्रेट मोड को पहले मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाया गया है, नाइट में वीडियो औसत है। सेल्फी कैमरा बेहतरीन है। फोटो में कलर और डीटेल शानदार मिलते हैं।

    तो कुुल मिलाकर कहें तो आपको सैमसंग पर भरोसा और एक शानदार मल्टीटास्किंग प्रीमियम 5जी फोन की तलाश में हैं तो Samsung Galaxy S21 Ultra आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें