Samsung Galaxy S21 FE 5G का नया वर्जन जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर
एक साल पहले Samsung Galaxy S21 FE 5G को Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Samsung Galaxy S21 FE 5G के नए एडिशन को लाने की तैयारी कर रही है।

विस्तार
Samsung Galaxy S21 FE 5G को Samsung Galaxy S21 के फैन एडिशन के तौर पर जाना जाता है। एक साल पहले Samsung Galaxy S21 FE 5G को Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Samsung Galaxy S21 FE 5G के नए एडिशन को लाने की तैयारी कर रही है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G को अब स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। फोन की लॉन्चिंग तारीख की फिलहाल कोई खबर नहीं है लेकिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
आपको याद दिला दें कि स्नैपड्रैगन 888 को 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 660 GPU मिलता है। Galaxy S21 FE 5G को भारत में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।