Samsung Galaxy S20 सीरीज हुई लॉन्च, मिलेगा 100X जूम, शुरुआती कीमत 71,300 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 12 Feb 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20: Galaxy S20 Plus, Galaxy S20 Ultra Price And Specification in India
Samsung Galaxy S20 - फोटो : twitter

    सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान बहुचर्चित गैलेक्सी एस20 सीरीज के गैलेक्सी एस20 (Samsung Galaxy S20), एस20 प्लस (Samsung Galaxy S20+) और एस20 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S20 Ultra) स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। ग्राहकों को तीनों स्मार्टफोन में पावरफुल कैमरा, एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने गैलेक्सी एस20 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। तो चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस20 की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    कंपनी ने गैलेक्सी एस20 की 999 डॉलर (करीब 71,300 रुपये), एस20 प्लस की 1199 डॉलर (करीब 85,500 रुपये) और एस20 अल्ट्रा की 1399 डॉलर (करीब 99,800 रुपये) की शुरुआती कीमत रखी है। वहीं, ग्राहक इस सीरीज के स्मार्टफोन को छह मार्च से कई कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा इस सीरीज के 5जी वेरिएंट को भी पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Samsung S20 की स्पेसिफिकेशन 

    Samsung Galaxy S20
    Samsung Galaxy S20 - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन में 6.2 का क्वाड एचडी प्लस डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 8जीबी और 12 जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग ने इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, कंपनी ने 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी है।

    सैमसंग ने इस फोन में 6.7 इंच का क्वाड एचडी प्लस डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल है। सात ही यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8जीबी और 12जीबी रैम और 128-512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को एक टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग ने इस डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-12 मेगापिक्सल के सेंसर और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500 एमएएच की बैटरी दी है।

    सैमसंग ने इस फोन को सीरीज के प्रीमियम वेरिएंट के रूप में पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 6.9 इंच का क्वॉड एचडी+ डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले मिला है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिक्शन के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने इस डिवाइस में शानदार परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर दिया है।

    इतना ही नहीं इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा गया है, जिसमें 12जीबी रैम +128जीबी स्टोरेज और 16जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को 5जी वेरिएंट में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज मिली है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी है।

    नोट : आपको तीनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4G LTE, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें