Redmi 8A Dual दमदार बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 11 Feb 2020 01:31 PM IST
xiaomi redmi 8a dual launch with 5000 battery know price and specifications
Redmi 8a Dual - फोटो : redmi

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने रियलमी सी3 को टक्कर देने के लिए रेडमी 8ए डुअल (Redmi 8A Dual) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में यूजर्स को 5,000 एमएएच की बैटरी, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 10,000 और 20,000 एमएएच की बैटरी वाले पावरबैंक भी पेश किए हैं। वहीं, ग्राहक इस फोन को स्काई व्हाइट, सी ब्लू और मिडनाइट ग्रे कलर के साथ खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं रेडमी 8ए डुअल की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Redmi 8a Dual
    Redmi 8a Dual - फोटो : twitter

    Redmi 8A Dual की कीमत

    कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 6,999 रुपये रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 18 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो जाएगी।

    Redmi 8a Dual
    Redmi 8a Dual - फोटो : twitter

    Redmi 8A Dual की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 एसओसी मिला है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें