Samsung Galaxy Ring: सैमसंग ने एआई के साथ भारत में लॉन्च की स्मार्ट रिंग, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

यह स्मार्ट रिंग पेरिस में जुलाई में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश की गई थी, जहां सैमसंग ने अपने लेटेस्ट गैलेक्सी जेड फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया था। गैलेक्सी रिंग तीन फिनिश और नौ विभिन्न साइज में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Ring launched in India With IP68 Rating Price and Specifications
Samsung Galaxy Ring - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी स्मार्ट रिंग Samsung Galaxy Ring को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में Galaxy Ring की प्री-बुकिंग पहले से ही चल रही थी। यह स्मार्ट रिंग पेरिस में जुलाई में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश की गई थी, जहां सैमसंग ने अपने लेटेस्ट गैलेक्सी जेड फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी लॉन्च किया था। गैलेक्सी रिंग तीन फिनिश और नौ विभिन्न साइज में उपलब्ध है।

    गैलेक्सी रिंग नौ साइज में उपलब्ध है, जिनकी रेंज पांच से 13 तक है। इस वियरेबल के साथ एक साइजिंग किट भी आती है, जिससे यूजर्स अपने लिए सही आकार का चयन कर सकते हैं। बेस साइज पांच वेरिएंट का वजन 2.3 ग्राम और चौड़ाई 7.0 मिमी है, जबकि साइज 13 का वजन 3 ग्राम है। यह सैमसंग के हेल्थ AI फीचर्स के साथ आता है, जो विभिन्न स्वास्थ्य डेटा को ट्रैक करता है।

    विज्ञापन

    रिंग स्लीप स्कोर और खर्राटे का विश्लेषण करती है और नींद के दौरान होने वाली गतिविधियों जैसे मूवमेंट, स्लीप लेटेंसी, और दिल व श्वसन दर की जानकारी प्रदान करती है। सैमसंग AI के साथ, यह एक विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार करती है, जिसमें एनर्जी स्कोर जैसे स्वास्थ्य मेट्रिक्स शामिल होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें