Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+, भारत में प्री-बुकिंग शुरू

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 08 Aug 2019 10:18 AM IST
Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 plus launched Price Specifications and Features
Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ - फोटो : samsung

    सैमसंग ने न्यूयॉर्क में आयोजित अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने दो फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस लॉन्च कर दिया है। Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है और एस-पेन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में सैमसंग की नोट सीरीज को अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। बता दें कि भारत में इन दोनों फोन की लॉन्चिंग 20 अगस्त को होने वाली है।

    Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Note 10
    Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : samsung

    गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस दोनों फोन में हेडफोन जैक नहीं है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में Wi-Fi,ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। दोनों फोन में सैमसंग डेक्स का सपोर्ट है। ऐसे में आप फोन को डेस्कटॉप से आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस दोनों फोन में सैमसंग का Exynos 9825 प्रोसेसर है।

    Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ का कैमरा

    Samsung Galaxy Note 10
    Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : samsung

    कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर पैनल पर एक वीजीए सेंसर है जो कि डेफ्थ के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरे में माइक जूम दिया है यानी आप वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान जूम करके भी वॉयस रिकॉर्ड कर पाएंगे। दोनों फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ दोनों फोन एक नया वीडियो एडिटर एप मिलेगा जिसमें एस-पेन का भी सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की बैटरी

    Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+
    Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ - फोटो : samsung

    गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 45 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि दोनों फोन के साथ कंपनी 25 वॉट का चार्जर बॉक्स में दे रही है। दोनों फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का फीचर है। इसके अलावा फोन को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAh की और गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 4300mAh की बैटरी मिलेगी।

    Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की कीमत

    Samsung Galaxy Note 10
    Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : Samsung

    वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस के 5जी वेरियंट के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,299.99 डॉलर यानी करीब 92,300 रुपये है। वहीं इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399.99 डॉलर यानी करीब 97,400 रुपये है। भारत में गैलेक्सी नोट 10 प्लस की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये और गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है। दोनों फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है और 23 अगस्त से फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। प्री-बुकिंग सैमसंग के ऑनलाइन पोर्टल, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम और टाटा क्लिक की जा सकेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी वॉच एक्टिव सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगी जबकि इसकी कीमत 19,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें