सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस को भारत में मिलने लगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट

सैमसंग ने अपने वाले के मुताबिक अपने दो फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 प्लस (रिव्यू) और गैलेक्सी नोट 10 के लिए एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। गैलेक्सी 10 सीरीज के स्मार्टफोन को सैमसंग के One UI 2.0 के साथ एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिल रहा है। इससे पहले इसका अपडेट जर्मनी में जारी किया था। उसके बाद अब भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलने लगा है।
ये भी पढ़ेंः चार्जिंग पोर्ट गर्म होने पर मिलेगा अलर्ट, एंड्रॉयड 10 में है यह खास फीचर
गैलेक्सी नोट 10 प्लस को मिलने वाले एंड्रॉयड 10 का वर्जन N975FXXU1BSL7 है। वहीं इसकी साइज 1921.07एमबी है। इसके साथ एक दिसंबर का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है। एंड्रॉयड 10 के साथ गैलेक्सी नोट 10 प्लस में आपको डार्क मोड मिलेगा। इसके अलावा एप आइकन में भी कई बदलाव किया गया है।

एंड्रॉयड 10 के साथ एक फोकस मोड मिला जो कि प्रोडक्टिविटी के लिए है। उदाहरण के तौर पर इस फीचर के जरिए आप उन एप्स को सेलेक्ट कर सकते हैं जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा नए अपडेट के साथ वन हैंडेड मोड भी मिलेगा। नए अपडेट में पैरेंटियल कंट्रोल भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?
ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस यूजर हैं और आपको अभी तक एंड्रॉयड 10 का अपडेट नहीं मिला है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में चेक कर सकते हैं। वहां आपको अपडेट मिल जाएगा। अपडेट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में बैटरी 50 फीसदी से अधिक हो और इंटरनेट कनेक्शन हो।
- Realme X50 5G का टीजर हुआ जारी, मात्र 30 मिनट में 70 फीसदी से ज्यादा होगा चार्ज
- BSNL ने 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
- Instagram ने सबसे शानदार फीचर किया लॉन्च, एक बार में 6 फोटो कर सकेंगे शेयर
- Samsung Galaxy Tab S6 Review: LTE सपोर्ट वाला एक बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट !