New Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Samsung Galaxy M55s 5G की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन 26 सितंबर से सैमसंग और अमेजन इंडिया की वेबसाइट और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दो रंगों में उपलब्ध है — कोरल ग्रीन और थंडर ब्लैक।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55s 5G को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M55s 5G के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें फ्यूजन डिजाइन दी गई है। Samsung Galaxy M55s 5G की डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy M55 5G और Samsung Galaxy F55 5G जैसी है।
Samsung Galaxy M55s 5G में 6.7-इंच का फुल-HD+ sAMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फोन को Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है। यह फोन 16GB तक की RAM (जिसमें वर्चुअल RAM भी शामिल है) और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है, एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा भी 50-मेगापिक्सल का है। यह फोन डुअल रिकॉर्डिंग फीचर को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर एक साथ फ्रंट और बैक कैमरे से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- Side effects of Smartphone: आंखों के लिए किसी धीमे जहर से कम नहीं है स्मार्टफोन, अपनाएं 20-20 नियम
- Siri को इस दिन मिलेगा एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट
- Airtel-Vi: डाटा रिचार्ज के नाम पर ग्राहकों को ऐसे लूट रहे हैं एयरटेल और वोडा, ये रहे सबूत
- WhatsApp Update: आ रहा है ऐसा फीचर्स कि स्कैमर्स हो जाएंगे परेशान, मेटा ने की बड़ी तैयारी