9,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का यह स्मार्टफोन, इसमें है स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर
Samsung Galaxy M52 5G की लॉन्चिंग 29,999 रुपये की कीमत पर हुई थी लेकिन अब यह फोन महज 20,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 5G के 11 बैंड्स दिए गए हैं।

विस्तार
यदि आप भी कम कीमत में सैमसंग का कोई 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Samsung Galaxy M52 5G (रिव्यू) फोन 9,000 रुपये सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy M52 5G को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M52 5G की लॉन्चिंग 29,999 रुपये की कीमत पर हुई थी लेकिन अब यह फोन महज 20,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 5G के 11 बैंड्स दिए गए हैं। Samsung Galaxy M52 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Samsung Galaxy M52 5G को अब 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 29,999 रुपये थी। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन को नई कीमत के साथ फिलहाल केवल सीमित समय के लिए रिलायंस डिजिटल स्टोर से ही खरीदा जा सकता है। रिलायंस डिजिटल के स्टोर पर फोन के साथ Citibank के कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके अलावा IndusInd बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी है। आपको बता दें कि सैमसंग की साइट पर फोन को 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M52 5G में एंड्रॉयड आधारित One UI है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन के साथ 4 जीबी तक रैम एक्सपेंशन की भी सुविधा है।