7000mAh की धाकड़ बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M51, जानें आपके लिए क्या है खास

Samsung Galaxy M51 जर्मनी में लॉन्च हो गया है। यह फोन खास कर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो लंबे समय तक फोन पर बात करते हैं या फिर इस पर ऑफिशियल काम करते हैं। कंपनी ने इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को पहले ही अमेजन इंडिया पर टीज कर दिया गया था। ऐसे में अब इसके भारत में लॉन्च होने का इंतजार है।
भारत में कब होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपने Galaxy M51 को सितंबर के दूसरे हफ्ते में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है।
Samsung Galaxy M51: कीमत
जर्मनी में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M51 की कीमत EUR 360 है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 31,500 रुपये है। कंपनी ने इसे ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे भारत में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।
Samsung Galaxy M51: डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy M51: परफॉर्मेंस
इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसमें दिए गए चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। इसमें 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड OneUI पर रन करता है।
Samsung Galaxy M51: कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्स का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M51: बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Reliance Jio Fiber के 4 नए प्लान्स लॉन्च, एक महीने तक मुफ्त में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, मिलेगी 150 MBPS की रफ्तार
- Moto G9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, Flipkart पर 11499 रुपये में खरीद सकते हैं ग्राहक
- Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर
- Gionee Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, कीमत 5999 रुपये, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी