सैमसंग गैलेक्सी एम42 स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा 5G का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Mar 2021 09:54 AM IST
Samsung Galaxy M42 5G launch soon in India Support Page Goes Live
Samsung smartphone for demo - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M42 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर Samsung Galaxy M42 5G का सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है, हालांकि पेज पर लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सपोर्ट पेज पर फोन का मॉडल नंबर SM-M426B/DS बताया गया है।

    इससे पहले Galaxy M42 5G को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर भी देखा गया है। Samsung Galaxy M42 5G को लेकर खबर है कि इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है और 6000mAh की बैटरी होने की भी खबर है।

    आपको बता दें कि सैमसंग मिडरेंज में लगातार फोन लॉन्च कर रहा है। इसी साल फरवरी में Samsung Galaxy F62 को भारत में लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ62, एफ सीरीज का नया स्मार्टफोन है। सैमसंग ने एफ सीरीज को पहली बार पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया था।

    एफ सीरीज का पहला फोन Galaxy F41 है। Samsung Galaxy F62 में पंचहोल डिस्प्ले के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का इनहाउस Exynos 9825 प्रोसेसर है जिसके साथ Samsung Galaxy Note 10 सीरीज को भी लॉन्च किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें