Samsung Galaxy M35 5G: भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग का बजट फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Galaxy M35 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस है। इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type-C है। फोन का वजन 222 ग्राम है।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने अपने नए फोन Samsung Galaxy M35 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M35 5G को दो महीने ब्राजील में पेश किया गया था। Samsung Galaxy M35 5G के साथ 6.6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें कंपनी का इन हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Samsung Galaxy M35 5G के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर है।
Samsung Galaxy M35 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,299 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,299 रुपये है। फोन के साथ कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy M35 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस की प्रोटेक्शन और Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
- WhatsApp Tips: किसी ने मैसेज भेजकर कर दी डिलीट तो ऐसे पढ़ें
- Tariffe Hike: कौन लेगा इन 30 करोड़ मोबाइल यूजर्स की सुध, जबरदस्ती कराना पड़ रहा महंगा रिचार्ज
- Meta Verified: अब छोटे व्यापारी भी ले सकेंगे फेसबुक और व्हाट्सएप पर ब्लू टिक, जानें कीमत
- Tech News: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, खास लोगों से चैट करना होगा आसान