Samsung Galaxy M34 5G: न्वाइज कैंसिलेशन कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगा नो शेक कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M34 5G launched in with Monster Display Camera and Battery
Samsung Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज के तहत नए फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M34 5G के साथ नो शेक कैमरा मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। Samsung Galaxy M34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है।

    Galaxy M34 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। फोन को मिडनाइट ब्लू, प्रिज्म सिल्वर और वॉटरफॉल ब्लू कलर में अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग के स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 15 जुलाई से होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M34 5G की स्पेसिफिकेशन

    Galaxy M34 5G
    Galaxy M34 5G - फोटो : अमर उजाला

    Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। Galaxy M34 5G में 5nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Exynos 1280 प्रोसेसर है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें