अमर उजाला
Fri, 7 July 2023
मेटा ने कल ही अपने नए माइक्रोब्लॉगिंग एप Threads को लॉन्च किया है। इस एप को Twitter किलर माना जा रहा है।
एप को पहले ही दिन दुनियाभर के करीब 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने साइन-अप किया है।
द वर्ज के एलेक्स हीथ ने मेटा के आंतरिक डाटा का हवाला देते हुए थ्रेड्स पोस्ट में कहा कि एप ने 48 मिलियन (यानी 4.8 करोड़) यूजर्स रजिस्ट्रेशन को पार कर लिया है।
एक अन्य थ्रेड्स यूजर्स जो स्कैनेल (थ्रेड्स: @joe_scannel) ने थ्रेड्स साइन-अप नंबर का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसके अनुसार यह आंकड़ा अब 50 मिलियन यानी 5 करोड़ को पार कर गया है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें