Samsung Galaxy M31s की पहली सेल आज, 6000mAh की बैटरी से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Aug 2020 09:52 AM IST
सार

Samsung Galaxy M31s में मिलेगी 8 जीबी तक रैम6000एमएएच की बैटरी है लैस है फोनरिवर्स चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy M31s first sale in India today via Amazon know price and specifications
Samsung Galaxy M31s - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग के नए स्मार्टफोन  Samsung Galaxy M31s को आज यानी छह अगस्त को पहली बार खरीदने का मौका है। गैलेक्सी एम30एस को आज अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी एम30एस कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला OnePlus Nord से है। आइए जानते हैं सैमसंग के इस नए फोन के फीचर्स के बारे में...

    सैमसंग की एम सीरीज के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड, 4के रिकॉर्डिंग और सिंगल शॉट जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें