Samsung Galaxy A71 की बिक्री शुरू, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे 4 रियर कैमरे
सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरूयूजर्स को गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन में चार कैमरे का सपोर्ट मिलेगाऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे फोन

विस्तार
सैमसंग ने अपनी ए सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए71 (Samsung Galaxy A71) को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए71 की आज यानी 24 फरवरी को पहली सेल है। गैलेक्सी ए71 को आज से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोरे से खरीदा जा सकेगा। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy A71 की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी ए71 प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।