Samsung Galaxy M31 Prime स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, साथ में अमेजन प्राइम की मेंबरशिप फ्री
सिंगल वेरियंट में मिलेगा Samsung Galaxy M31 Primeतीन महीने के लिए फ्री में मिलेगी अमेजन प्राइम की मेंबरशिप

विस्तार
सैमसंग ने गैलेक्सी एम31 के नए वेरियंट Samsung Galaxy M31 Prime को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M31 Prime को अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी में खासतौर पर फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया गया है। Samsung Galaxy M31 Prime के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप तीन महीने के लिए फ्री में मिल रही है। Galaxy M31 Prime सिंगल रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy M31 Prime की कीमत 16,499 रुपये रखी गई है और यह फोन 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। गैलेक्सी एम31 प्राइम को ऑशियन ब्लू, स्पेस ब्लैक और आईसबर्ग ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 17 अक्तूबर से अमेजन इंडिया से होगी। वहीं अमेजन पे से पेमेंट करने पर 16 अक्तूबर को प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। अमेजन के अलावा इस फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग ने इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई 2.0 पर काम करता है।
- iPhone XR, iPhone SE (2020), iPhone 11 की कीमतों में हुई कटौती, चार्जर भी हटाया
- iPhone 12 mini vs iPhone se 2020: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा
- OnePlus 8T आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 5G का सपोर्ट, ऐसे देखें लाइव इवेंट
- iPhone 12 सीरीज हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 69,900 रुपये, जानें कैमरे से लेकर फीचर्स तक