Samsung Galaxy M22 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगी 25W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Jun 2021 11:37 AM IST
सार

सैमसंग के इस नए फोन को भले ही 25w की फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया है लेकिन आउट ऑफ बॉक्स आपको 15W का ही चार्जर मिलेगा, क्योंकि सैमसंग के अधिकतर फोन के साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है लेकिन बॉक्स में 15W का ही चार्जर मिलता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M22 may Debut With 25W Fast Charging Support
Samsung Galaxy A22 for demo - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग की एम सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M22 को 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। अमेरिका के संघीय संचार आयोग (एफसीसी) की लिस्टिंग में सैमसंग के इस फोन को देखा गया है। FCC की लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-M225FV/DS है। यह भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M22 को 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    सैमसंग के इस नए फोन को भले ही 25w की फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया है लेकिन आउट ऑफ बॉक्स आपको 15W का ही चार्जर मिलेगा, क्योंकि सैमसंग के अधिकतर फोन के साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है लेकिन बॉक्स में 15W का ही चार्जर मिलता है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M22 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    एफसीसी की लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy M22 के साथ ब्लूटूथ v5.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में NFC और Wi-Fi 802.11ac का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट होगा जिसके साथ 4G LTE होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक सामने आई रिपोर्ट को देखकर कहा जा सकता है कि Galaxy M22 के फीचर्स हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A22 5G जैसे होंगे, हालांकि गैलेक्सी ए22 में 5000mAh की बैटरी है, जबकि गैलेक्सी एम22 को 5000mAh के साथ लिस्ट किया गया है।

    अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें